DC-W Beat GG-W 20th Match Live Score Update: दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात जायंट्स को 7 विकेट से रौंदा, शैफाली वर्मा ने खेली शानदार पारी
इससे पहले गुजरात जायंट्स की कप्तान बेथ मूनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात जायंट्स की टीम निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 126 रन बनाई. गुजरात जायंट्स की तरफ से भारती फुलमाली ने सबसे ज्यादा 42 रनों की पारी खेली.
महिला प्रीमियर लीग के इस दूसरे सीजन में रोजाना रोमांचक मुकाबले हो रहे हैं. आज इस सीजन का 20वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने गुजरात जायंट्स को सात विकेट से हराकर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर फिनिश की. इससे पहले गुजरात जायंट्स की कप्तान बेथ मूनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात जायंट्स की टीम निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 126 रन बनाई. गुजरात जायंट्स की तरफ से भारती फुलमाली ने सबसे ज्यादा 42 रनों की पारी खेली. दिल्ली कैपिटल्स की ओर से शिखा पांडे, मारिज़ैन कप्प और मिन्नू मणि ने सबसे ज्यादा विकेट अपने नाम की. लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने महज 13 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से सलामी बल्लेबाज शैफाली वर्मा ने सबसे ज्यादा 71 रनों की पारी खेली. गुजरात जायंट्स की ओर से तनुजा कंवर ने सबसे ज्यादा एक विकेट ली.
Delhi Capitals beat Gujarat Giants by 7 wickets, make direct entry into the final
HIGHLIGHTS: https://t.co/qjcS4ZGguj pic.twitter.com/jjcgYQYOQm
— TOI Sports (@toisports) March 13, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 13, 2024 10:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

