क्रिकेट

CSK vs RR, IPL 2024 61th Match Live Score Update: रोमांचक मुकाबले में इन दिग्गजों के साथ मैदान में उतर रही है दोनों टीमें, प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में आज 61वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई के होमग्राउंड एमए चिदम्बरम स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. राजस्थान रॉयल्स का आईपीएल 2024 में अबतक प्रदर्शन शानदार रहा है. दूसरी तरफ पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स का मिला जुला प्रदर्शन रहा है.

CSK vs RR, IPL 2024 61th Match Live Score Update: रोमांचक मुकाबले में इन दिग्गजों के साथ मैदान में उतर रही है दोनों टीमें, प्लेइंग इलेवन पर एक नजर
चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स (Photo Credits: Twitter)

CSK vs RR, IPL 2024 61th Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में आज 61वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई के होमग्राउंड एमए चिदम्बरम स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. राजस्थान रॉयल्स का आईपीएल 2024 में अबतक प्रदर्शन शानदार रहा है. दूसरी तरफ पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स का मिला जुला प्रदर्शन रहा है. टीम प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है. इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स ने अबतक 12 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान चेन्नई सुपर किंग्स ने 6 मैच जीते हैं और 6 में हार झेली है, जबकि राजस्थान रॉयल्स ने 11 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान टीम ने 8 मैच जीते हैं और सिर्फ 3 मैचों में हार का सामना किया है. इस बीच राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया हैं. आज के इस रोमांचक मुकाबले दोनों टीमें इन दिग्गज खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रही हैं.

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

चेन्नई सुपर किंग्स: रचिन रवींद्र, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेरिल मिशेल, मोईन अली, शिवम दुबे, रवींद्र जड़ेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, तुषार देशपांडे, सिमरजीत सिंह, महेश थीक्षाना.

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, शुभम दुबे, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, अवेश खान, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 12, 2024 03:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).