खेल

Asian Games 2023: तीरंदाजी में भारत को मिला तीसरा स्वर्ण पदक, फाइनल में पुरुष टीम ने दक्षिण कोरिया को दी मात, देखें भारत की मेडल टैली

एशियाई खेल 2023 में भारत का शांनदार प्रर्दशन जारी है. कंपाउंड तीरंदाज अभिषेक वर्मा और खेलो इंडिया के एथलीट ओजस और प्रथमेश ने तीरंदाजी टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है. अभिषेक वर्मा, ओजस और प्रथमेश ने दक्षिण कोरिया को 235-230 के स्कोर से हराया. इस जीत से एशियाई खेलों में भारत ने तीरंदाजी में तीसरा स्वर्ण जीता है.

Asian Games 2023: तीरंदाजी में भारत को मिला तीसरा स्वर्ण पदक, फाइनल में पुरुष टीम ने दक्षिण कोरिया को दी मात, देखें भारत की मेडल टैली
Abhishek Verma, Ojas Deotale, Prathamesh Jawkar (Photo Credit: @Media_SAI/X)

Asian Games 2023: एशियाई खेल 2023 में भारत का शांनदार प्रर्दशन जारी है. कंपाउंड तीरंदाज अभिषेक वर्मा और खेलो इंडिया के एथलीट ओजस और प्रथमेश ने तीरंदाजी टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है. अभिषेक वर्मा, ओजस देवतले और प्रथमेश जावकर ने दक्षिण कोरिया को 235-230 के स्कोर से हराया. इस जीत से एशियाई खेलों में भारत ने तीरंदाजी में तीसरा स्वर्ण जीता है. वहीं आज के दिन का यह तीसरा गोल्ड मैडल है. इसे पहले भारत की बेटियों ने गोल्ड जीता था.

अदिति, ज्योति सुरेखा वेन्नम और परनीत कौर ने चीनी ताइपे को 230-229 के स्कोर से हराकर गोल्ड जीता था. वहीं स्क्वाश में दीपिका पल्लीकल-संधू हरिंदर की जोड़ी ने में जीत गोल्ड मेडल जीत. फ़िलहाल एशियाई खेल 2023 में भारत ने रिकॉर्ड तोड़ 84 पदक हासिल कर लिए है. जो की जकार्ता 2018 के पिछले सर्वश्रेष्ठ से बेहतर है. एशियन गेम्स 2023 में भारत ने अब तक 21 स्वर्ण, 31 रजत और 32 कांस्य पदक जीता है.

देखें ट्वीट:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 05, 2023 03:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).