वायरल

ऊनी कपड़ों को पैक करने के लिए महिला ने लगाया कमाल का दिमाग, देसी जुगाड़ देख हैरान हुए लोग (Watch Viral Video)

ऊनी कपड़ों को पैक करने के एक जबरदस्त देसी जुगाड़ का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान हो रहे हैं.

ऊनी कपड़ों को पैक करने के लिए महिला ने लगाया कमाल का दिमाग, देसी जुगाड़ देख हैरान हुए लोग (Watch Viral Video)
महिला का देसी जुगाड़ (Photo Credits: Twitter)

Desi Jugaad Viral Video: देसी जुगाड़ (Desi Jugaad) करने वालों के पास किसी भी समस्या का समाधान आसानी से मिल जाता है. इस मामले में भारतीयों का कोई जवाब नहीं है, लेकिन अब विदेशी भी इस जुगाड़ तकनीक का इस्तेमाल करने में पीछे नहीं हैं. देसी जुगाड़ से जुड़े कई वीडियो भी सोशल मीडिया (Social Media) पर देखने को मिलते रहते हैं. इसी कड़ी में ऊनी कपड़ों (Woolen Clothes) को पैक करने के एक जबरदस्त देसी जुगाड़ का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान हो रहे हैं. ऊनी कपड़ों को पैक करने के लिए महिला जिस जुगाड़ तकनीक का इस्तेमाल करती है, उसे देख लोग यह कहने लगे हैं कि मैडम आपको नासा वाले दीया लेकर ढूंढ रहे हैं.

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला ऊनी कपड़ों को धुलवाने के बाद उसे काले रंग की पॉलिथिन में पैक करती है. इसके बाद महिला उस पॉलिथिन से हवा निकालने के लिए वैक्यूम क्लीनर का इस्तेमाल करती है, जिससे देखते ही देखते प्लास्टिक का बैग काफी छोटा हो जाता है. वीडियो को @TopTaIents नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- मैडम जी आपको नासा वाले ढूंढ रहे हैं. यह भी पढ़ें: Viral Video: दिमाग का इस्तेमाल करके शख्स ने बाइक पर बना ली आटा चक्की मशीन, इस इनोवेशन के कायल हुए लोग

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 06, 2023 12:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).