Viral Video: दिमाग का इस्तेमाल करके शख्स ने बाइक पर बना ली आटा चक्की मशीन, इस इनोवेशन के कायल हुए लोग
एक वीडियो तेजी से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है, जिसमें जुगाड़ तकनीक का इस्तेमाल करते हुए शख्स ने अपनी बाइक पर आटा चक्की मशीन बना दी.
Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर अक्सर देसी जुगाड़ (Desi Jugaad) से जुड़े वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं, जिन्हें देखकर लोग काफी इंप्रेस हो जाते हैं. अपनी रोजमर्रा के कामों को आसान बनाने के लिए कई लोग रचनात्मकता दिखाते हुए कोई नया इनोवेशन करके हर किसी को हैरान कर देते हैं. इसी कड़ी में एक वीडियो तेजी से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है, जिसमें जुगाड़ तकनीक का इस्तेमाल करते हुए शख्स ने अपनी बाइक पर आटा चक्की मशीन बना दी. वीडियो में देखा जा सकता है कि बाइक पर बनी आटा चक्की मशीन (Flour Mill Machine) के साथ एक शख्स खड़ा है, जैसे ही शख्स आउटलेट में मुट्ठी भर अनाज डालता है और फिर पल भर में उसमें से महीन पाउडर निकलने लगता है.
इस वीडियो को आईएएस अधिकारी अवनीश शरण ने ट्विटर पर शेयर किया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- मेरी मां ने मुझे यह वीडियो भेजा है. यह आदमी इस आटा चक्की मशीन के साथ मेरे घर आया था. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 265.6k व्यूज मिल चुके हैं. इस नए तकनीक ने लोगों को हैरान कर दिया है और लोग शख्स के इस जुगाड़ की जमकर सराहना कर रहा है. यह भी पढ़ें: Desi Jugaad Video: हैंडपंप चलाना न पड़े इसलिए शख्स ने बनाया गजब का जुगाड़, देखें वीडियो
देखें वीडियो-
My mom sent me this video. This guy came to my home with this ‘Atta Chakki Machine.’
What an innovation. pic.twitter.com/bSnpcawgZR
— Awanish Sharan 🇮🇳 (@AwanishSharan) June 9, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 10, 2023 01:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

