वनकर्मियों की मदद से हथिनी से मिला बिछड़ा हुआ नन्हा हाथी, मिलते ही मां से गले लगा बछड़ा (Watch Viral Video)
हाल ही में वनकर्मियों ने हथिनी से बिछड़े नन्हे हाथी को उसकी मां से मिलने में मदद की. वनकर्मियों की टीम नन्हे हाथी को उसकी मां के पास ले जाती है और उसकी मां से उसे मिलाती है. अपनी मां से मिलने के बाद नन्हा हाथी उसके गले लग जाता है.
Viral Video: हाल ही में एक नन्हा हाथी (Baby Elephant) अपनी झुंड और अपनी मां से बिछड़कर जंगल में भटकने लगा था. इसकी सूचना जब वन कर्मियों (Forest Officials) को लगी तो उन्होंने नन्हे हाथी को उसकी मां (Mother Elephant) से मिलने में मदद की. वनकर्मियों की टीम नन्हे हाथी को उसकी मां के पास ले जाती है और उसकी मां से उसे मिलाती है. अपनी मां से मिलने के बाद नन्हा हाथी उसके गले लग जाता है. इस वीडियो को भारतीय वन सेवा अधिकारी प्रवीण कासवान ने @ParveenKaswan नाम के अपने एक्स अकाउंट से शेयर किया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- सबसे अच्छी चीज जो आप आज देखेंगे. हाल ही में मां और बछड़ा फिर से मिले. एफडी रामसुब्रमण्यम और डीडी भार्गव तेजा के मार्गदर्शन में आरओ मणिकंदन और उनकी टीम के नेतृत्व में अनामलाई टाइगर रिजर्व टीम द्वारा शानदार काम किया गया. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 50.2k व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: Viral Video: अपनी मां को ढूंढते हुए जंगल में भटक रहा था नन्हा हाथी, फिर वनकर्मियों मे ऐसे की गजराज की मदद
देखें वीडियो-
The best thing you will watch today !!
The recently reunited mother and calf. Brilliant work done by Anamalai Tiger Reserve Team led by RO Manikandan & his team under the guidance of FD Ramasubramaniam & DD Bhargav Teja. @tnforestdept pic.twitter.com/Ev2hI5RTfw
— Parveen Kaswan, IFS (@ParveenKaswan) January 5, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 06, 2024 09:21 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

