वायरल

Viral Video: कहां है गणपति बप्पा का रेनकोट? मासूमियत भरे अंदाज में बच्चे ने पूछा सवाल, मनमोहक वीडियो हुआ वायरल

एक छोटे से बच्चे का क्यूट वीडियो वायरल हो रहा है, जो बारिश में रेनकोट पहने हुए है और गणपति बप्पा की बड़ी सी मूर्ति को भीगते हुए देख मासूमियत भरे अंदाज में अपने घरवालों से पूछता है कि गणपति बप्पा का रेनकोट कहां है.

Viral Video: कहां है गणपति बप्पा का रेनकोट? मासूमियत भरे अंदाज में बच्चे ने पूछा सवाल, मनमोहक वीडियो हुआ वायरल
बच्चे की मासूमियत ने जीता दिल (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: मानसून (Monsoon) के आने के साथ ही देश के विभिन्न हिस्सों में झमाझम बारिश (Rain)  होने लगी है. ऐसे में बारिश में भीगने से बचने के लिए लोग छाता और रेनकोट (Raincoat) का इस्तेमाल कर रहे हैं. इसी बीच एक छोटे से बच्चे का क्यूट वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जो बारिश में रेनकोट पहने हुए है और गणपति बप्पा (Ganpati Bappa) की बड़ी सी मूर्ति को भीगते हुए देख मासूमियत भरे अंदाज में अपने घरवालों से पूछता है कि गणपति बप्पा का रेनकोट कहां है. बप्पा के रेनकोट को लेकर सवाल करते बच्चे की क्यूटनेस पर लोग दिल हार रहे हैं. इस वीडियो को @amlya02 नाम के अकाउंट से ट्विटर पर शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- रेनकोट कहां है बप्पा का? शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 43.5K व्यूज मिल चुके हैं और इसे खूब पसंद किया जा रहा है. यह भी पढें: अपनी ही परछाई को देखकर बुरी तरह से डर गई बच्ची, Viral Video में देखें कैसे रोने-चिल्लाने लगी मासूम

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2023 01:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).