वायरल

अपनी ही परछाई को देखकर बुरी तरह से डर गई बच्ची, Viral Video में देखें कैसे रोने-चिल्लाने लगी मासूम

सोशल मीडिया पर एक बच्ची का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिनमें मासूम बच्ची अपनी ही परछाईं देखकर बुरी तरह से घबरा जाती है. अपनी परछाई से बच्ची इस कदर डर जाती है तो वो चिखने-चिल्लाने लगती है.

अपनी ही परछाई को देखकर बुरी तरह से डर गई बच्ची, Viral Video में देखें कैसे रोने-चिल्लाने लगी मासूम
अपनी परछाईं से डरी बच्ची (Photo Credits: Instagram)

Viral Video: छोटे बच्चों (Small Kids) की मासूमियत और उनकी अटखेलियों को देख लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है. ये बच्चे अक्सर नादानी में कुछ ऐसे कारनामे कर जाते हैं, जिन्हें देखने के बाद लोग हंसते-हंसते लोटपोट हो जाते हैं. बच्चों से जुड़े कई दिल जीतने वाले वीडियो आए दिन देखने को मिलते रहते हैं. इसी कड़ी में सोशल मीडिया (Social Media) पर एक बच्ची (Little Girl) का वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें मासूम बच्ची अपनी ही परछाईं देखकर बुरी तरह से घबरा जाती है. अपनी परछाई से बच्ची इस कदर डर जाती है तो वो चिखने-चिल्लाने लगती है और इस परछाईं से पीछा छुड़ाने के लिए यहां-वहां भागने लगती है. यह भी पढ़ें: Watch Video: 6 साल का बच्चा हार्नेस टूटने के बाद जिपलाइन से 40 फीट नीचे गिरा, भयानक वीडियो वायरल

इंस्टाग्राम पर शेयर किए एक इस वीडियो को लोग बार-बार देख रहे हैं. इसके साथ ही लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी दर्ज कराई हैं. एक यूजर ने लिखा है- क्या बच्ची के पीछे सांप पड़ा है, जबकि दूसरे यूजर ने लिखा है- बच्ची को मदद की जरूरत है और यह हंसने की बात नहीं है. यह भी पढ़ें: Viral Video: छोटे बच्चे के मार्शल आर्ट स्टेप को देख उड़े लोगों के होश, मासूम के डांस ने दिलाई ब्रूस ली की याद

देखें वीडियो-

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छोटी सी बच्ची अपनी ही परछाईं से डरती नजर आ रही है. दरअसल, बच्ची जब चल रही होती है तो उसे अचानक से परछाईं दिखने लगती है. बच्ची जिस पोजीशन में हाथ उठाती है, परछाईं में भी उसी तरह की हलचल होने लगती है, जिसे देखकर बच्ची डर जाती है और चिल्लाने लगती है. परछाईं से बच्ची भागने के कोशिश करती है, लेकिन जब नहीं भाग पाती है तो रोना शुरु कर देती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 06, 2023 04:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).