वायरल

Viral Video: छोटे बच्चे के मार्शल आर्ट स्टेप को देख उड़े लोगों के होश, मासूम के डांस ने दिलाई ब्रूस ली की याद

सोशल मीडिया पर एक बच्चे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके गजब के मार्शल आर्ट्स स्टेप देखकर लोगों को ब्रूस ली की याद आ गई है. दरअसल, चलते-चलते बच्चा गिर जाता है और फिर वो गजब अंदाज में उठकर कमाल के डांस मूव्स दिखाने लगता है.

Viral Video: छोटे बच्चे के मार्शल आर्ट स्टेप को देख उड़े लोगों के होश, मासूम के डांस ने दिलाई ब्रूस ली की याद
बच्चे ने दिखाए गजब के मार्शल आर्ट स्टेप (Photo Credits: Instagram)

Dance Viral Video: वैसे तो ज्यादातर लोग रील्स बनाने के लिए कहीं भी डांस (Dance) करना शुरु कर देते हैं, ताकि सोशल मीडिया (Social Media) पर उनकी पॉपुलैरिटी बढ़ सके. बच्चों से लेकर बड़े, बुजुर्गों तक डांस वीडियो (Dance Video) आए दिन सोशल मीडिया पर देखने को मिलते रहते हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर एक बच्चे का वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसके गजब के मार्शल आर्ट्स स्टेप देखकर लोगों को ब्रूस ली (Bruce Lee) की याद आ गई है. दरअसल, चलते-चलते बच्चा गिर जाता है और फिर वो गजब अंदाज में उठकर कमाल के डांस मूव्स दिखाने लगता है, जिसे देख वहां मौजूद लोग दंग रह जाते हैं. यह वीडियो इतना मनमोहक है कि लोग इसे बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं.

इस वीडियो को zayan.my नाम के अकाउंट से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है. इस वीडियो में बच्चे के गजब के डांस और उसके मार्शल आर्ट्स स्टेप को देखकर लोग उसकी तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पा रहे हैं. यह भी पढ़ें: अचानक डांस करने लगा पहली बार चलने की कोशिश करने वाला बच्चा, Viral Video देख खुश हो जाएगा आपका दिल

देखें वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ZAYAN (@zayan.my)

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्चा चलते हुए अचानक से गिर जाता है और फिर तुरंत वो गजब स्टाइल में खड़ा हो जाता है. खड़े होते ही बच्चा डांस करने लगता है. लोगों को देखकर यकीन नहीं हो रहा है कि ये बच्चा इतनी छोटी उम्र में इस तरह का डांस स्टेप कैसे कर रहा है. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने उसे भविष्य का ब्रूस ली बताया है, जबकि कई लोगों ने बच्चे की उम्र जानने की उत्सुकता जाहिर की है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 05, 2023 01:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).