West Bengal Robbery Video: पुरुलिया में पेट्रोल पंप पर डकैती, बंदूक की नोक पर 1 लाख लूटकर फरार हुए बदमाश
पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में लूट की घटना का एक वीडियो सामने आया है. जहां नए खुले पेट्रोल पंप पर चार नकाबपोश बदमाशों ने कर्मचारियों को बंदूक की नोक पर बंधक बनाकर करीब 1 लाख रुपये लूट लिए. यह डकैती रविवार, 31 अगस्त की देर रात पुरुलिया-जमशेदपुर नेशन हाइवे पर स्थित एक नए पेट्रोल पंप पर हुई....
पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में लूट की घटना का एक वीडियो सामने आया है. जहां नए खुले पेट्रोल पंप पर चार नकाबपोश बदमाशों ने कर्मचारियों को बंदूक की नोक पर बंधक बनाकर करीब 1 लाख रुपये लूट लिए. यह डकैती रविवार, 31 अगस्त की देर रात पुरुलिया-जमशेदपुर नेशन हाइवे पर स्थित एक नए पेट्रोल पंप पर हुई. बदमाश दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए और कर्मचारियों को डराने-धमकाने के बाद कैश लूट कर फरार हो गए. पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. जिसमें बदमाशों को कर्मचारियों को धमकाते और पैसे लूटकर कुछ ही मिनटों में भागते हुए साफ देखा जा सकता है. घटना से सदमे में आए कर्मचारियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज जब्त कर लिया. फिलहाल पुलिस ने झारखंड सीमा सहित आसपास के इलाकों में संदिग्धों के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है. यह भी पढ़ें: Amethi: युवकों को दरोगा ने लातों से पीटा, जमकर की मारपीट और दी गालियां, अमेठी का वीडियो आया सामने; VIDEO
पुरुलिया में पेट्रोल पंप पर डकैती
🚨 Daring petrol pump robbery at gunpoint
Newly opened petrol pump in Purulia, #WestBengal witnessed a film-style heist!
Owner Heeralal Barman said five armed criminals rode in on two bikes, threatened staff at gunpoint, and looted nearly Rs 1 lakh before fleeing towards… pic.twitter.com/wFr5sulozj
— Nabila Jamal (@nabilajamal_) September 1, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 02, 2025 01:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

