VIDEO: शख्स ने तिरंगे से साफ किया चिकन, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
पोल्ट्री फार्म के एक वर्कर ने चिकन साफ करने के लिए तिरंगे का इस्तेमाल किया. वह काम करते वक्त वह तिरंगे को सफाई वाले कपड़े के तौर पर इस्तेमाल कर रहा था. वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है.
भारत के केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली के सिलवासा शहर में तिरंगे के अपमान का मामला सामने आया है. पोल्ट्री फार्म के एक वर्कर ने चिकन साफ करने के लिए तिरंगे का इस्तेमाल किया. वह काम करते वक्त वह तिरंगे को सफाई वाले कपड़े के तौर पर इस्तेमाल कर रहा था. वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है.
शख्स को खिलाफ प्रिवेंशन ऑफ इंसल्ट्स टू नेशनल ऑनर एक्ट, 1971 के सेक्शन 2 के तहत गिरफ्तार किया गया. शुक्रवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. जिस एक्ट के तहत आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, उसमें किसी भी सार्वजनिक जगह पर राष्ट्रीय झंडे को जलाने, फाड़ने, कुचलने या किसी तरह का नुकसान पहुंचाना अपराध माना जाता है. अगर शख्स दोषी पाया जाता है तो उसे तीन साल तक की जेल हो सकती है साथ ही जुर्माना भी लगाया जा सकता है.
VIDEO: शख्स ने तिरंगे से साफ किया चिकन, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार, दादरा और नगर हवेली के सिलवासा शहर का है मामला pic.twitter.com/3cnTSJKTA9
— Shubham Rai (@shubhamrai80) April 23, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 23, 2023 07:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

