देश

VIDEO: मुंबई से सटे Ambernath Station पर चेन छीनकर भाग रहा था चोर, GRP और RPF ने फिल्मी तरीके से पकड़ा; CTV में कैद हुई घटना

महाराष्ट्र के कल्याण स्थित अंबरनाथ रेलवे स्टेशन का एक सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक चोर स्काईवॉक से एक कॉलेज छात्रा की चेन छीनकर भागने की कोशिश करता दिख रहा है.

VIDEO: मुंबई से सटे Ambernath Station पर चेन छीनकर भाग रहा था चोर, GRP और RPF ने फिल्मी तरीके से पकड़ा; CTV में कैद हुई घटना
Ambernath station Chain Snatching (Photo- @ABPNews Screenshot/X)

Ambernath Station Chain Snatching Video: महाराष्ट्र के कल्याण (Kalyan Railway Station) स्थित अंबरनाथ रेलवे स्टेशन का एक CCTV Footage सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक चोर स्काईवॉक से एक कॉलेज छात्रा की चेन छीनकर भागने की कोशिश करता दिख रहा है. हालांकि, उस समय GRP और RPF की टीमें पहले से ही मौके पर मौजूद थीं. जैसे ही पुलिस (Mumbai Poice) ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, वह बचाने के लिए अचानक रेलवे ट्रैक पर कूद गया. इस दौरान ट्रैक पर ट्रेन आने वाली थी, लेकिन पुलिस अधिकारियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर आरोपी को पकड़ लिया.

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुकेश कोली के रूप में हुई है, जिसने पैसों की तंगी के चलते यह अपराध किया. यह पूरा हाई-वोल्टेज ड्रामा CCTV में कैद हो गया और अब तेजी से वायरल हो रहा है.

ये भी पढें: Kalyan News: मुंबई के सटे कल्याण के प्राइवेट स्कूल में टिका, बिंदी और राखी पहनने पर प्रतिबंध; अधिकारियों ने स्कूल से मांगा स्पष्टीकरण

अंबरनाथ स्टेशन पर चेन स्नैचर का फिल्मी ड्रामा

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 03, 2025 04:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).