VIDEO: मोबाइल की दुकान में पुलिस अधिकारी की पिस्टल से हुआ 'मिसफायर', गोली लगने से युवक की हालत गंभीर
सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि पुलिसकर्मी अपनी जेब से पिस्टल निकालकर काउंटर पर रखता है. काउंटर पर रखने के बाद वह अपनी सरकारी पिस्टल को बार-बार छू रहा है और लोगों को दिखा रहा है.
पंजाब के अमृतसर में एक पुलिसकर्मी के पिस्टल से अचानक गोली चल गई. घटना में मोबाइल की दुकान में काम करने वाला एक युवक घायल हो गया. घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. घटना के बाद पुलिस अधिकारी को सस्पेंड कर दिया गया है.
सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि अमृतसर में एक पुलिसकर्मी अपनी जेब से पिस्टल निकालकर काउंटर पर रखता नजर आ रहा है. काउंटर पर रखने के बाद वह अपनी सरकारी पिस्टल को बार-बार छू रहा है और किसी को दिखा रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि वह इस दौरान कई बार पिस्टल काउंटर पर घुमाता है. फिर अचानक से मिसफायर हो जाता है और गोली वहां काम कर रहे एक युवक को जा लगती है.
घटना को लेकर अमृतसर के नॉर्थ रीजन के एसीपी वरिंदर सिंह ने बताया कि हमने सीसीटीवी फुटेज बरामद कर लिए हैं. प्रत्यक्षदर्शियों और परिवार के बयानों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. घायल व्यक्ति की हालत गंभीर है.
#WATCH | A youth working in a mobile shop got injured in an alleged accidental firing by a policeman in Punjab's Amritsar
The accused police official has been suspended. We've recovered the CCTV footage: Varinder Singh, ACP North, Amritsar
(CCTV visuals) pic.twitter.com/N8R0VpMhH0
— ANI (@ANI) October 19, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 20, 2022 08:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

