वायरल

Viral Video: राजस्थान रोडवेज ड्राइवर का बिना कपड़ों के बस चलाते हुए वीडियो वायरल, किया गया सस्पेंड

राजस्थान रोडवेज के एक बस चालक को अर्धनग्न अवस्था में बस चलाते और कथित तौर पर खाना खाते हुए वीडियो वायरल होने के बाद निलंबित कर दिया गया है. यह वीडियो अजमेर–कोटा रूट पर चलने वाली एक बस में शूट किया गया था और इसके सामने आने के बाद यात्रियों की सुरक्षा व परिवहन विभाग की निगरानी को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं...

Viral Video: राजस्थान रोडवेज ड्राइवर का बिना कपड़ों के बस चलाते हुए वीडियो वायरल, किया गया सस्पेंड
अर्धनग्न अवस्था में बस चलाता दिखा राजस्थान रोडवेज का ड्राइवर (Photo: Youtube)

राजस्थान, 19, नवंबर: राजस्थान रोडवेज (Rajasthan Roadways) के एक बस चालक को अर्धनग्न अवस्था में बस चलाते और कथित तौर पर खाना खाते हुए वीडियो वायरल होने के बाद निलंबित कर दिया गया है. यह वीडियो अजमेर–कोटा रूट पर चलने वाली एक बस में शूट किया गया था और इसके सामने आने के बाद यात्रियों की सुरक्षा व परिवहन विभाग की निगरानी को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं. वीडियो में पारसमल नाम का ड्राइवर सफ़ेद शॉर्ट्स पहनकर बस चलाते हुए दिखाई देता है. रिपोर्ट के अनुसार, वह कभी-कभी बनियान पहन लेता है, लेकिन अक्सर बिना यूनिफॉर्म या कपड़ों के गाड़ी चलाता है. क्लिप में बस के अंदर “दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे” फिल्म का गाना “तुझे देखा तो ये जाना सनम” तेज़ आवाज़ में बजता सुनाई देता है. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद राजस्थान रोडवेज मुख्यालय हरकत में आ गया. वीडियो की पुष्टि होते ही अधिकारियों ने चालक पारसमल को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया. यह भी पढ़ें: Kerala Shocker: प्रेम का झांसा देकर नेवी कर्मचारी ने किया 15 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म, केरल के कोच्चि में आरोपी गिरफ्तार

राजस्थान रोडवेज ड्राइवर का बिना कपड़ों के बस चलाते हुए वीडियो वायरल, हुआ सस्पेंड

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 19, 2025 04:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).