Otters Viral Video: पानी में हाथ पकड़कर सोते हैं ऊदबिलाव, ताकि तैरते हुए एक-दूसरे न हो सकें दूर
वायरल हो रहे वीडियो में दो ऊदबिलाव पानी में सोते समय एक-दूसरे का हाथ थाम लेते हैं, ताकि सोते समय तैरते-तैरते वो एक-दूसरे से अलग न हो जाएं.
Otters Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर वैसे तो जानवरों से जुड़े वीडियो अक्सर देखने को मिलते रहते हैं और इसी कड़ी में ऊदबिलाव (Otters) का मजेदार वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है. वायरल हो रहे वीडियो में दो ऊदबिलाव पानी में सोते समय एक-दूसरे का हाथ थाम लेते हैं, ताकि सोते समय तैरते-तैरते वो एक-दूसरे से अलग न हो जाएं. इस वीडियो को @AMAZlNGNATURE नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- सोते समय ऊदबिलाव एक-दूसरे का हाथ पकड़ते हैं ताकि वे एक-दूसरे से दूर न तैरें. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 1.5 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं.
आपको बता दें कि मांसाहारी स्तनधारी ऊदबिलाव की दुनिया भर में करीब 13 प्रजातियां पाई जाती हैं, लेकिन ये सभी प्रजातियां खत्म होने की कगार पर हैं. ये जलीय स्तनधारी प्राणी काफी चतुर, बातूनी और विचित्र रूप से खुशबूदार होते हैं. आमतौर पर ऊदबिलाव ऑस्ट्रेलिया और अंटार्कटिका को छोड़कर हर महाद्वीप के जलमार्गों में पाए जाते हैं. इसकी कुछ प्रजातियां अपना ज्यादातर समय पानी में बिताना पसंद करती हैं, जबकि कुछ अन्य प्रजातियां भूमि और जल दोनों में रहती हैं.
देखें वीडियो-
Otters holding hands while sleeping so they won't float away from each other. pic.twitter.com/7xEidMhZOT
— Nature is Amazing ☘️ (@AMAZlNGNATURE) August 20, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 21, 2023 02:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

