Viral Video: दरियाई घोड़े के इलाके में घुसना शेरों को पड़ा भारी, दुम दबाकर भागने पर मजबूर हुए जंगल के राजा
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें तीन शेरों को अपने इलाके में देखकर दरियाई घोड़े को गुस्सा आ जाता है. दरियाई घोड़े के गुस्से को देखकर तीनों से वहां से भागने पर मजबूर हो जाते हैं.
Viral Video: जंगल के राजा शेर की हुकूमत पूरे जंगल में चलती है, इसलिए कहा जाता है कि जंगल में रहकर शेर से पंगा लेना मतलब अपनी मौत को दावत देना है, लेकिन कई बार जंगल के राजा को भी किसी न किसी के आगे हार माननी पड़ जाती है. दरअसल, इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें तीन शेरों (Lions) को अपने इलाके में देखकर दरियाई घोड़े (Hippopotamus) को गुस्सा आ जाता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि तीन शेर मिलकर नदी पार करने कोशिश कर रहे हैं, तभी एक दरियाई घोड़ा तेजी से शेर की तरफ आता है और अपने मुंह से उसे काटने की कोशिश करता है. दरियाई घोड़े के आक्रामक तेवर को देखकर शेरों की हालत खराब हो जाती है और वो वहां से भागने पर मजबूर हो जाते हैं. इस वीडियो को @AMAZlNGNATURE नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे 979.8k व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: Viral Video: जब जेब्रा पर कहर बनकर टूटे एक साथ 6 शेर, बनाने ही वाले थे अपना शिकार, तभी हुआ ऐसा चमत्कार
दरियाई घोड़े को देख भागने पर मजबूर हुए शेर
Maybe it's just me, but the hippo being able to move that fast through the water is frightening. 🤯
Also, this is the most terrified i've ever seen a male Lion!! pic.twitter.com/GDzrjqizZ3
— Nature is Amazing ☘️ (@AMAZlNGNATURE) June 25, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 30, 2024 05:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

