वायरल

Viral Video: केरल की कंटेंट क्रिएटर ने बस में यात्रा करते समय शेयर किया उत्पीड़न का भयावह वीडियो

केरल की एक कंटेंट क्रिएटर ने बस में यात्रा करते समय एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें एक अधेड़ उम्र का शख्स बहुत ही गंदी नज़र से युवती को लगातार घुर रहा है और उसके कपड़े के अंदर झांकने की कोशिश कर रहा है. इस दौरान युवती थोड़ा असहज महसूस करती है, फिर भी इस घटना को अपने फोन में रिकॉर्ड कर लेती हैं...

Viral Video: केरल की कंटेंट क्रिएटर ने बस में यात्रा करते समय शेयर किया उत्पीड़न का भयावह वीडियो
यात्रा करते समय महिला का उत्पीड़न (Photo: Instagram)

कोच्चि, 4 सितंबर: केरल की एक कंटेंट क्रिएटर ने बस में यात्रा करते समय एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें एक अधेड़ उम्र का शख्स बहुत ही गंदी नज़र से युवती को लगातार घुर रहा है और उसके कपड़े के अंदर झांकने की कोशिश कर रहा है. इस दौरान युवती थोड़ा असहज महसूस करती है, फिर भी इस घटना को अपने फोन में रिकॉर्ड कर लेती हैं. इंस्टाग्राम पर "angel__baby0" नाम की एक यूज़र नाम से यह वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें एक आदमी लगातार उसे गलत नज़रों से घूर रहा है. परेशान होकर युवती पुरुष को घूर कर देखती हैं, लेकिन उसे कोई फर्क नहीं पड़ता और वो घूरता रहता है. वीडियो पोस्ट कर युवती पूछती है इस वीडियो में, मैं पूरी तरह से ढकी हुई हूं, एक पारंपरिक लड़की की तरह शालीन कपड़े पहने हुए हूं. तो अब मुझे बताएं, क्या यह अभी भी मेरे कपड़े पहनने के तरीके के बारे में है? यह इस बारे में है कि आप कैसे दिखना चुनते हैं," लड़की ने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा. यह भी पढ़ें: Saharanpur: छेड़छाड़ की शिकायत करने स्कूल पहुंचे अभिभावक, प्रिंसिपल और दुसरे लोगों ने पिता की ही कर दी पिटाई, सहारनपुर का VIDEO आया सामने

केरल की कंटेंट क्रिएटर ने बस में यात्रा करते समय शेयर किया उत्पीड़न का भयावह वीडियो

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 04, 2025 03:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).