Viral Video: स्विमिंग पुल में तैरने के बाद आराम करने के लिए सन बाथिंग चेयर के पास पहुंचा सी लायन और फिर...
वायरल वीडियो में एक सी लायन को स्विमिंग पुल में दाखिल होते देखा जा सकता है. सी लायन सबसे पहले स्विमिंग पुल में दाखिल होकर तैरने लगता है, फिर तैरने के बाद वो स्विमिंग पुल से बाहर निकलकर सन बाथिंग चेयर के पास पहुंचा है, जिसे देखकर वहां आराम कर रहा शख्स हैरान हो जाता है.
Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक सी लायन (Sea Lion) को स्विमिंग पुल (Swimming Pool) में दाखिल होते देखा जा सकता है. सी लायन सबसे पहले स्विमिंग पुल में दाखिल होकर तैरने लगता है, फिर तैरने के बाद वो स्विमिंग पुल से बाहर निकलकर सन बाथिंग चेयर के पास पहुंचता है, जिसे देखकर वहां आराम कर रहा शख्स हैरान हो जाता है. सी लायन शख्स को हटाकर उस चेयर पर आराम फरमाने लगता है, जिसके बाद शख्स वहां से हट जाता है. इस वीडियो को @AMAZlNGNATURE नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- एक समुद्री शेर एक होटल में दिखाई देता है, जल्दी से तैरने के लिए चला जाता है और फिर एक आदमी को उसकी लाउंज कुर्सी से नीचे धकेल देता है. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 1.6 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: Viral Video: सी लायन ने सर्फिंग करने आए लोगों को बनाया निशाना, गुस्से में सबको समंदर के किनारे तक खदेड़ा
स्विमिंग पुल में तैरने लगा सी लायन
A sea lion appears at a hotel, goes for a quick swim, and then bullies a man off his lounge chair pic.twitter.com/EPTuex0Tmq
— Nature is Amazing ☘️ (@AMAZlNGNATURE) June 26, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 27, 2025 05:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

