VIDEO: यूपी में एक पेन को लेकर हुआ बवाल, थाने में भिड़ गए BJP नेता और पुलिसकर्मी, वीडियो वायरल
मुंशी ने भाजपा युवा मोर्चा कोषाध्यक्ष को प्रार्थना पत्र लिखने के लिए पेन देने से इनकार कर दिया. इसी बात पर बहस हो गई. हंगामा होने के बाद कई भाजपा नेता भी थाने पहुंच गए, उनसे भी पुलिसकर्मियों के साथ नोंकझोंक हुई.
बरेली स्थित थाना प्रेमनगर में भाजपा नेता को तहरीर लिखने के लिए पेन मांगना महंगा पड़ गया. थाने में भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं और मुंशी दीवान में इसे लेकर नोकझोंक हो गई.
मुंशी ने भाजपा युवा मोर्चा कोषाध्यक्ष को प्रार्थना पत्र लिखने के लिए पेन देने से इनकार कर दिया. इसी बात पर बहस हो गई. हंगामा होने के बाद कई भाजपा नेता भी थाने पहुंच गए, उनसे भी पुलिसकर्मियों के साथ नोंकझोंक हुई. काफी देर तक हंगामा चलता रहा.
थानाध्यक्ष ने किसी तरह समझा-बुझाकर भाजपा नेताओं को शांत करवाया. हालांकि, इस मामले में किसी ने कोई मामला दर्ज नहीं कराया है. मंगलवार को हुई इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा होती रही.
बरेली में #UPPolice और भाजपा कार्यकर्ताओं में जमकर हुआ बवाल, एक पेन के कारण आपस में भिड़ गए बीजेपी नेता और पुलिसकर्मी। वीडियो हो रहा है सोशल मीडिया पर वायरल।#Bareilly #ViralVideo pic.twitter.com/n9Cp3nCBIU
— UP Tak (@UPTakOfficial) December 21, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 21, 2022 05:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

