देश

VIDEO: इंसान-पक्षी की बेमिसाल दोस्ती, आरिफ ने बचाई थी सारस की जान, अब हर जगह जाते हैं साथ

मोहम्मद आरिफ और एक सारस की जोड़ी जय-वीरू के तौर पर चर्चित है. एक वर्ष पहले खेतों में यह पक्षी घायल अवस्था में मिला पैर टूटा हुआ था. आरिफ उसे अपने घर ले आया. इलाज किया भोजन पानी दिया.

VIDEO: इंसान-पक्षी की बेमिसाल दोस्ती, आरिफ ने बचाई थी सारस की जान, अब हर जगह जाते हैं साथ
(Photo Credit : Twitter)

अमेठी के गौरीगंज के जामो ब्लाक क्षेत्र अंतर्गत गांव मंडखा मजरे औरंगाबाद का मामला है. जहां मोहम्मद आरिफ और एक सारस की जोड़ी जय-वीरू के तौर पर चर्चित है. एक वर्ष पहले खेतों में यह पक्षी घायल अवस्था में मिला पैर टूटा हुआ था.

आरिफ उसे अपने घर ले आया. इलाज किया भोजन पानी दिया. पक्षी ठीक होने पर जंगल की ओर जाने के बजाए आरिफ के संग ही रहने लगा. आरिफ कहीं पर बाइक लेकर जाते हैं तो वह उनके ऊपर हवा में उड़ता रहता है, 30–40 किलोमीटर तक ऊपर उड़ान भरकर साथ साथ चला जाता है.  अब सारस अपने रक्षक का मुरीद है. उनकी इस दोस्ती का वीडियो भी वायरल हो रहा है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 22, 2023 12:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).