Traditional Garba: बिना DJ और लाइट्स के गुजरात में महिलाओं ने किया पारंपरिक गरबा, देखें वायरल वीडियो
इंटरनेट पर महिलाओं का पारंपरिक गरबा करते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है, इस वीडियो में महिलाओं ने साड़ियां पहनी हैं और बिना किसी माइक, साउंड सिस्टम या वाद्य यंत्र के केवल अपनी ताल, ताली और स्वर के माध्यम से गरबा करती नजर आ रही हैं. वीडियो की शुरुआत "अंबे मां के जयकारे से होती है. जिसके बाद महिलाएं गोल घेरे में इकठ्ठा होकर गरबा करती हैं...
इंटरनेट पर महिलाओं का पारंपरिक गरबा करते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है, इस वीडियो में महिलाओं ने साड़ियां पहनी हैं और बिना किसी माइक, साउंड सिस्टम या वाद्य यंत्र के केवल अपनी ताल, ताली और स्वर के माध्यम से गरबा करती नजर आ रही हैं. वीडियो की शुरुआत "अंबे मां के जयकारे से होती है. जिसके बाद महिलाएं गोल घेरे में इकठ्ठा होकर गरबा करती हैं. उनका सामंजस्य, लय और भक्ति भाव इस प्रस्तुति को और भी खास बना देता है. एक ऐसा दृश्य, जो संस्कृति की गहराई को छूता है और सादगी में छिपी गरिमा को सामने लाता है. आजकल गरबा इवेंट्स में DJ, लाइट्स और बड़े स्टेज आम बात हो गई है, वहीं इस वीडियो ने गरबा की उस पारंपरिक आत्मा को सामने लाया है जिसे आज की पीढ़ी लगभग भूल चुकी है. यह भी पढ़ें: Garba at the Airport! एयरलाइन स्टाफ और यात्रियों ने छत्रपति शिवाजी महाराज एयरपोर्ट किया गरबा, जश्न का वीडियो वायरल
महिलाओं ने खेला पारंपरिक गरबा
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 29, 2025 12:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

