Viral Video: न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर के पास मधुमक्खियों के झुंड का आतंक, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर के पास हैरान करने वाला नजारा देखने को मिला, जब मधुमक्खियों का पूरा झुंड बीच सड़क पर इकट्ठा हो गया. ये मधुमक्खियां सड़क पर मंडराने लगीं और वहां की एक बिल्डिंग के शीशे पर चिपक गईं.
Viral Video: एक मधुमक्खी (Bee) अगर किसी को काट ले तो उसकी हालत खराब हो जाती है, ऐसे में अगर मधुमक्खियों का पूरा झुंड (Swarm of Bees) ही सड़क पर उतर आए तो क्या होगा? दरअसल, न्यूयॉर्क (New York) के टाइम्स स्क्वायर (Times Square) के पास ऐसा ही हैरान करने वाला नजारा देखने को मिला, जब मधुमक्खियों का पूरा झुंड बीच सड़क पर इकट्ठा हो गया. ये मधुमक्खियां सड़क पर मंडराने लगीं और वहां की एक बिल्डिंग के शीशे पर चिपक गईं. नजारे को देखकर वहां से आने जाने वाले लोगों की डर के मारे हालत खराब हो गई.
इस घटना के बाद न्यूयॉर्क पुलिस ने टाइम्स स्क्वायर के एक हिस्से को ब्लॉक कर दिया और फिर एक्सपर्ट्स की मदद से इन मधुमक्खियों को काफी मशक्कत के बाद हटाया गया. मधुमक्खियों को रेस्क्यू किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) हो रहा है. यह भी पढ़ें: Bees Swarm Attack: लॉस एंजिल्स में मधुमक्खियों के झुंड ने व्यक्ति पर किया हमला, जमीन पर गिरा शख्स, देखें वीडियो
देखें वीडियो-
Swarm of Bees in Times Square 🐝🐝🐝 pic.twitter.com/ShW0skisSl
— New York Mickey (@MickmickNYC) June 9, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 17, 2023 08:37 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

