Solapur: लोको पायलट यूनियन ने अधिकारियों को लिखा पत्र, महिलाओं को मिलने वाले विशेषाधिकार पाने के लिए मांगी लिंग परिवर्तन की अनुमति
महाराष्ट्र के सोलापुर में लोको पायलट यूनियन ने महिलाओं को मिलने वाले विशेषाधिकार को पाने के लिए लिंग परिवर्तन की अनुमति की मांग की है.
Solapur: महाराष्ट्र (Maharashtra) के सोलापुर (Solapur) में लोको पायलट यूनियन (Loco Pilot Union) ने महिलाओं को मिलने वाले विशेषाधिकार को पाने के लिए लिंग परिवर्तन की अनुमति मांगी है. दरअसल, मध्य रेलवे सोलापुर में कार्यरत सहायक स्थानीय पायलटों और वरिष्ठ लोको पायलटों ने एकजुट होकर अधिकारियों को पत्र लिखकर लिंग परिवर्तन की अनुमति मांगी है और दावा किया है कि पुरुष होने की वजह से उन्हें अत्यधिक भेदभाव का सामना करना पड़ रहा है. यह अनुरोध महिलाओं द्वारा प्राप्त कई विशेषाधिकारों की तीखी आलोचना के रूप में आया है, जिसमें अनुपस्थित रहने पर कोई कार्रवाई नहीं होना, कभी भी काम छोड़ना, कभी भी छुट्टी लेना, यात्रा विशेषाधिकार इत्यादि शामिल हैं. पुरुष लोको पायलटों ने लिंग परिवर्तन ऑपरेशन कराने के लिए एक साल की छुट्टी की मांग की है, ताकि वे सभी ऐसे लाभों का आनंद उठा सकें.
देखें ट्वीट-
BREAKING : SOLAPUR :
LOCO PILOTS UNION DEMANDS PERMISSION TO CHANGE GENDER TO GET PRIVILEGES THAT WOMEN ARE GETTING
Assistant Local Pilots & Senior Loco Pilots employed with Central Railways Sholapur have unitedly written letter to authorities seeking permission to change… pic.twitter.com/ndf4WxYK9H
— Deepika Narayan Bhardwaj (@DeepikaBhardwaj) July 6, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 06, 2023 11:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

