देश

Chandigarh Road Collapsed: चंडीगढ़ में बारिश से धंसी सड़क, बाइक सवार गड्ढे में गिरा; रेस्क्यू का VIDEO वायरल

चंडीगढ़ के सेक्टर-48 से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां भारी बारिश के चलते सड़क धंस गई और एक बाइक सवार उसमें गिर गया.

Chandigarh Road Collapsed: चंडीगढ़ में बारिश से धंसी सड़क, बाइक सवार गड्ढे में गिरा; रेस्क्यू का VIDEO वायरल
Photo- @rishuraj_chd/X

Chandigarh Road Collapsed: चंडीगढ़ के सेक्टर-48 से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां भारी बारिश के चलते सड़क धंस गई और एक बाइक सवार उसमें गिर गया. गनीमत रही कि स्थानीय लोगों और प्रशासन की सतर्कता से युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह लोहे की सीढ़ी और स्ट्रेचर की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया. इस घटना ने एक बार फिर शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर पर सवाल खड़े कर दिए हैं. जून 2025 में चंडीगढ़ में सिर्फ 4 दिन की बारिश हुई, लेकिन फिर भी कई जगह जलभराव और सड़क धंसने की घटनाएं देखने को मिलीं.

स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते ड्रेनेज सिस्टम और सड़कों की मरम्मत न की गई, तो बड़े हादसे हो सकते हैं.

ये भी पढें: चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में बारिश

बाइक सवार गड्ढे में गिरा

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 30, 2025 04:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).