देश

Pune Accident Video: जल्दबाजी पड़ी भारी! ट्रैफिक सिग्नल तोड़ते ही ट्रक ने मारी टक्कर, लापरवाही में शख्स ने गंवाए दोनों पैर

पुणे में एक भयानक हादसा हुआ, जिसमें एक बाइकर को अपनी दोनों पैर गंवाने पड़े. यहा हादसा ट्रैफिक कैमरे में कैद हो गया.

Pune Accident Video: जल्दबाजी पड़ी भारी! ट्रैफिक सिग्नल तोड़ते ही ट्रक ने मारी टक्कर, लापरवाही में शख्स ने गंवाए दोनों पैर

Pune Bike Accident: पुणे के येरवदा चौक पर 4 जनवरी को एक भयानक हादसा हुआ, जिसमें एक बाइकर को अपनी दोनों पैर गंवाने पड़े. यहा हादसा ट्रैफिक कैमरे में कैद हो गया. दोपहर करीब 11:45 बजे, बाइकर राज्य जीएसटी भवन से येरवदा की ओर जा रहा था. उसी समय शास्त्री नगर चौक से अंबेडकर रोड की तरफ एक ट्रक तेजी से आ रही थी. बाइकर ने रेड सिग्नल को अनदेखा करते हुए आगे बढ़ने की कोशिश की, उसी दौरान दोनों की आमने-सामने की टक्कर हो गई. इस भीषण टक्कर में बाइकर बुरी तरह घायल हो गया और उसे दोनों पैरों से हाथ धोना पड़ा.

अधिकारियों ने बताया कि हादसे का मुख्य कारण बाइकर की लापरवाही और जल्दबाजी थी. हरे सिग्नल का इंतजार किए बिना वह जोखिम लेने लगा, जिसका नतीजा बाइकर को अपने पैर की कीमत चुका कर भुगतना पड़ा. यह घटना इस बात की चेतावनी देती है कि सड़क पर नियमों का पालन कितना जरूरी है. एक पल की जल्दबाजी भारी पड़ सकती है, इसलिए जिम्मेदारी से गाड़ी चलाएं और यातायात के नियमों का सख्ती से पालन करें.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 09, 2024 05:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).