Viral Video: झरने में नहाने गए युवकों के कपड़े उठा ले गई पुलिस; कर्नाटक के अलेखन फॉल्स का वीडियो हुआ वायरल
कर्नाटक के चिक्कमगलुरु का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि पुलिस ने प्रतिबंध चिन्ह का उल्लंघन कर झरने में प्रवेश करने वाले पर्यटकों के कपड़े छीन लिए.
Viral Video: कर्नाटक के चिक्कमगलुरु का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि पुलिस ने प्रतिबंध चिन्ह का उल्लंघन कर झरने में प्रवेश करने वाले पर्यटकों के कपड़े छीन लिए. उन्हें ऐसा करते देख युवक पुलिस के पीछे आ गए और उनसे मिन्नत करने लगे. पुलिस ने उनकी बात सुने बिना ही उनके कपड़े अपनी गाड़ी में रख लिए. सभी युवकों ने कहा कि वे भविष्य में पुलिस के निर्देशों की अनदेखी नहीं करेंगे, जिसके बाद पुलिस ने चेतावनी देते हुए पर्यटकों को कपड़े वापस दे दिए. यह घटना अलेखन फॉल्स चार्माडी की बताई जा रही है. दरअसल, भारी बारिश के कारण स्थानीय प्रशासन और पुलिस द्वारा झरने के करीब जाने पर रोक लगाई गई है. फिर भी कुछ लोग अपनी जान जोखिम में डालकर वहां जा रहे हैं. आकर्षक झरनों को देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक चिकमंगलूर आते हैं. पुलिस ने लोगों को मुदिगेरे इलाके में कोटिगे हारा और चारमाडी घाट रोड के बीच झरने के पास जाने से रोक दिया है.
झरने में नहाने गए युवकों के कपड़े उठा ले गई पुलिस
#Karnataka Police take away clothes of tourists who defy the ban sign and enter the waterfall. Incident reported at #Chikkamagaluru #AlekanFalls #Charmadi @aranya_kfd @KarnatakaCops
Tourists let off after a warning pic.twitter.com/Nil9rt2kVn
— Amit Upadhye (@AmitSUpadhye) July 12, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 14, 2024 05:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

