Shimla: मां की तस्वीर देख पीएम मोदी ने अचानक रुकवाई कार, लड़की ने प्रधानमंत्री को गिफ्ट किया ये खास फोटो
पीएम ने युवती से उसका नाम पूछा और साथ कही कहा कि कितने दिन में यह पेंटिंग बनाई है. अनु नाम की इस युवती ने पीएम को बताया कि वह शिमला की रहने वाली है और उसने एक दिन में पीएम की मां की पेटिंग बनाई है.
हिमाचल प्रदेश के शिमला में केंद्र सरकार के आठ साल पूरे होने का जश्न मनाया गया. इस दौरान पीएम मोदी ने शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर हुए कार्यक्रम में शिरकत की. कार्यक्रम खत्म होने के बाद पीएम अपनी कार से जा रहे थे. इस दौरान उनकी नजर एक युवती पर गई, जो उनकी मां की पेंटिंग लिए खड़ी थी.
पीएम मोदी ने अपनी कार रोक ली और युवती के पास पहुंच गए. पीएम ने युवती से उसका नाम पूछा और साथ कही कहा कि कितने दिन में यह पेंटिंग बनाई है. अनु नाम की इस युवती ने पीएम को बताया कि वह शिमला की रहने वाली है और उसने एक दिन में पीएम की मां की पेटिंग बनाई है. इस दौरान युवती ने पीएम मोदी के पैर भी छुए और पीएम ने युवती को आर्शीवाद दिया.
#Watch: PM Modi stopped his car in Shimla to receive a portrait of his mother made by a young girl pic.twitter.com/mcTGTOwrsO
— NDTV (@ndtv) May 31, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 31, 2022 03:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

