वायरल

Monkey in Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो में बंदर ने किया पोल डांस, अपनी हरकतों से किया यात्रियों को हैरान (Watch Video)

दिल्ली मेट्रों में सवार बंदर का एक वीडियो तेजी से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है, जिसमें एक खुरापाती बंदर मेट्रो के अंदर घुसकर पहले को पोल डांस करता है, फिर इधर-उधर घूमने के बाद यात्रियों के बीच जाकर हुडदंग मचाता है.

Monkey in Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो में बंदर ने किया पोल डांस, अपनी हरकतों से किया यात्रियों को हैरान (Watch Video)
दिल्ली मेट्रो में बंदर (Photo Credits: Instagram)

Monkey in Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) बीते कई दिनों से चर्चा का विषय बना हुआ है, क्योंकि पिछले कुछ दिनों में दिल्ली मेट्रो से अश्लील हरकतों के कई वीडियो सामने आए हैं. अब दिल्ली मेट्रों में सवार बंदर (Monkey) का एक वीडियो तेजी से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है, जिसमें एक खुरापाती बंदर मेट्रो (Metro Train) के अंदर घुसकर पहले को पोल डांस करता है, फिर इधर-उधर घूमने के बाद यात्रियों के बीच जाकर हुडदंग मचाता है. बंदर की हरकतों को देख उसमें यात्रा करने वाले यात्री भी हैरान हो गए. वीडियो में देखा जा सकता है कि बंदर किस तरह से पोल पर चढ़ता है, मेट्रो के फ्लोर पर खूब घूमता है, आखिर में वो एक व्यक्ति के बगल में जाकर बैठ जाता है. हालांकि बंदर को अपने बगल में देखकर पहले तो शख्स घबरा जाता है, लेकिन बंदर शांति से बैठा रहता है और शख्स को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाता है.

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो को लोग खूब देख रहे हैं. इसके साथ ही अपनी प्रतिक्रियाएं भी दर्ज करा रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है- ऐसा लग रहा है जैसे लाखों साल पहले का इतिहास एक ही फ्रेम में हो, जबकि दूसरे ने लिखा है- बेचारा अपनी फैमिली से दूर हो गया, अब वापस कैसे जाएगा. यह भी पढ़ें: शरारती बंदर ने लिया जहरीले किंग कोबरा से पंगा, पूंछ पकड़कर खींचा तो नागराज ने फन फैलाकर किया वार (Watch Viral Video)

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 27, 2023 04:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).