वायरल

शरारती बंदर ने लिया जहरीले किंग कोबरा से पंगा, पूंछ पकड़कर खींचा तो नागराज ने फन फैलाकर किया वार (Watch Viral Video)

सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शरारती बंदर जानबूझकर किंग कोबरा सांप से पंगा ले लेता है और उसे परेशान करता है.

शरारती बंदर ने लिया जहरीले किंग कोबरा से पंगा, पूंछ पकड़कर खींचा तो नागराज ने फन फैलाकर किया वार (Watch Viral Video)
बंदर ने लिया सांप से पंगा (Photo Credits: Instagram)

Monkey vs King Cobra Viral Video: वैसे तो खतरनाक किंग कोबरा सांप (King Cobra Snake) से पंगा लेना किसी के लिए भी भारी पड़ सकता है, लेकिन कई लोग यह जानते हुए भी नागराज के साथ भिड़ जाते हैं. वैसे तो सांप (Snake) और नेवले (Mongoose) की लड़ाई में अक्सर नेवला सांप पर भारी पड़ता है, लेकिन नेवले को छोड़कर यही सांप दूसरे जीवों के लिए जानलेवा साबित हो जाता है. वहीं सोशल मीडिया (Social Media) पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शरारती बंदर जानबूझकर किंग कोबरा सांप से पंगा ले लेता है और उसे परेशान करता है.

वीडियो में देखा जा सकता है कि बंदर न सिर्फ सांप से पंगा लेता है, बल्कि वो नागराज की पूंछ को पकड़कर खींचता है, जिससे किंग कोबरा को गुस्सा आ जाता है और वो फन फैलाकर बंदर पर अटैक कर देता है. इस वीडियो को shnoyakam नाम के अकाउंट से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है. इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है- शायद इस बंदर को पता नहीं है कि यह खतरनाक जहरीला सांप है, जबकि दूसरे यूजर ने लिखा है- इस बंदर को खतरों का खिलाड़ी बनने का शौक है. यह भी पढ़ें: घर में लगे माउस ट्रैप में जा फंसा खतरनाक किंग कोबरा, फिर भी फन फैलाकर डराता दिखा सांप (Watch Viral Video)

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 27, 2023 09:15 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).