देश

VIDEO: मोदी ने हम पर 'वॉटर बम' गिराया है: सिंधु जल संधि को लेकर बौखलाया पाकिस्तान, भारत से रिक्वेस्ट की बजाय दिखाई अकड़

पाकिस्तान के सियासी गलियारों में इस वक्त पानी को लेकर खलबली मची हुई है. पाकिस्तान के एक सांसद ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि अगर इंडस बेसिन से मिलने वाला पानी नहीं बचा, तो पाकिस्तान भूखा मर सकता है.

VIDEO: मोदी ने हम पर 'वॉटर बम' गिराया है: सिंधु जल संधि को लेकर बौखलाया पाकिस्तान, भारत से रिक्वेस्ट की बजाय दिखाई अकड़
Photo- @VeerArjunDainik/X

Pakistan on Indus Water Treaty: पाकिस्तान के सियासी गलियारों में इस वक्त पानी को लेकर खलबली मची हुई है. पाकिस्तान के एक सांसद ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि अगर इंडस बेसिन से मिलने वाला पानी नहीं बचा, तो पाकिस्तान भूखा मर सकता है. उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान की 75% पानी की जरूरत इसी बेसिन से पूरी होती है और 90% खेती इस पानी पर निर्भर है. पाक सांसद ने भारत पर आरोप लगाया कि उसने "पानी बम" गिराया है और इंडस वॉटर ट्रीटी को एकतरफा सस्पेंड कर दिया है. भारत का यह कदम अंतरराष्ट्रीय कानून और समझौतों की सीधी अवहेलना है. पाकिस्तान ने कहा है कि वह इस संधि में किसी भी बदलाव को न तो मानेगा और न ही सहन करेगा.

हालांकि, भारत का साफ कहना है कि पाकिस्तान जब तक अपनी हरकतों से बाज नहीं आएगा और अपने यहां पल रहे आतंकियों पर एक्शन नहीं लेगा, उसके खिलाफ हर स्तर पर कार्रवाई जारी रहेगी.

ये भी पढें: पाकिस्तान जब तक सीमा पार आतंकवाद पर लगाम नहीं लगाता, तब तक सिंधु जल संधि निलंबित रहेगी: भारत

सिंधु जल संधि को लेकर बौखलाया पाकिस्तान

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 23, 2025 03:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).