देश

Viral Video: MNS चीफ राज ठाकरे के दबंग नेता ने बुजुर्ग महिला को जड़ा थप्पड़ फिर की अभद्रता, देखें वीडियो

वायरल वीडियो में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के नेता विनोद अरगिले पीड़ित महिला को थप्पड़ मारते हुए साफ नजर आ रहे हैं. विनोद ने महिला के साथ धक्का-मुक्की भी की.

Viral Video: MNS चीफ राज ठाकरे के दबंग नेता ने बुजुर्ग महिला को जड़ा थप्पड़ फिर की अभद्रता, देखें वीडियो
(Photo: Twitter)

MNS Leader Slapping An Old Woman: महाराष्ट्र (Maharashtra) की राजधानी मुंबई (Mumbai) के मुंबा देवी (Mumba Devi) इलाके में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के पदाधिकारि की महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है.

मुंबा देवी इलाके में प्रकाश देवी की एक मेडिकल की दुकान है, जिसके सामने विज्ञापन के लिए महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के पदाधिकारी विनोद अरगिले और उनके साथियों द्वारा लकड़ी के खंभे लगाए जा रहे थे. ऐसा ही एक खंभा प्रकाश देवी के मेडिकल के सामने लगाया जा रहा था, जिसका उन्होंने विरोध किया और बात थप्पड़बाजी तक पहुंच गई.

वायरल वीडियो में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के नेता विनोद अरगिले पीड़ित महिला को थप्पड़ मारते हुए साफ नजर आ रहे हैं. विनोद ने महिला के साथ धक्का-मुक्की भी की. हालांकि वहां खड़े लोगों में से किसी ने भी बीच-बचाव नहीं किया और सब मूक दर्शक बनकर नेता के दबंगई को देखते रहे.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 01, 2022 03:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).