वायरल

Viral Video: ग्लाइडिंग करते समय हादसे का शिकार हुआ शख्स, वीडियो देख आप भी कहेंगे आसमान से गिरा खजूर पर अटका

ग्लाइडिंग का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स आसमान से ग्लाइडिंग करते समय हादसे का शिकार हो जाता है और जाकर पेड़ से टकरा जाता है.

Viral Video: ग्लाइडिंग करते समय हादसे का शिकार हुआ शख्स, वीडियो देख आप भी कहेंगे आसमान से गिरा खजूर पर अटका
आसमान से गिरे खजूर में अटके (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: अधिकांश लोग एडवेंचर्स स्पोर्ट्स में काफी दिलचस्पी रखते हैं और रोमांचक स्टंट आजमाने का कोई भी मौका हाथ से नहीं जाने देते हैं. इसी कड़ी में ग्लाइडिंग (Gliding) का वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शख्स आसमान से ग्लाइडिंग करते समय हादसे का शिकार हो जाता है और जाकर पेड़ (Tree) से टकरा जाता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स पहाड़ की चोटी पर ग्लाइडर से ग्लाइडिंग करते समय हादसे का शिकार हो जाता है. जैसे ही शख्स ग्लाइडर लेकर नीचे की ओर उतरता है, वैसे ही खजूर के पेड़ से जा टकराता है, जिसके कारण हादसे का शिकार होकर जमीन पर गिर पड़ता है.

वैसे तो इस वीडियो को कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जा रहा है, लेकिन ट्विटर पर इसे @AshTheWiz नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- आसमान से गिरे खजूर पे अटके का दुरुस्त नमूना... इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है- आसमान से गिरकर सीधा खजूर पर ही अटका है. यह भी पढ़ें: Video: छोटे लड़के ने मछली पकड़ने के लिए की गजब तकनीक का इस्तेमाल, वायरल हुआ वीडियो

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 02, 2023 11:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).