वायरल

शरीर पर आग लगाकर शख्स ने लगाई लंबी दौड़, इस कारनामे के चलते गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हुआ नाम (Watch Viral Video)

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के मुताबिक, जोनाथन वेरो नाम शख्स ने बिना ऑक्सीजन के और प्रोटेक्टिव सूट पहनकर खुद को आग लगा ली और फिर आग की लपटों को लेकर 272.25 मीटर की दौड़ लगाई.

शरीर पर आग लगाकर शख्स ने लगाई लंबी दौड़, इस कारनामे के चलते गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हुआ नाम (Watch Viral Video)
खुद को आग लगाकर दौड़ा शख्स (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: खुद को आग लगाकर दौड़ लगाने वाले शख्स ने अपने कारनामे के चलते गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Record) में अपना नाम दर्ज कराया है. गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के मुताबिक, जोनाथन वेरो (Jonathan Vero) नाम के शख्स ने बिना ऑक्सीजन के और प्रोटेक्टिव सूट पहनकर खुद को आग लगा ली और फिर आग की लपटों को लेकर 272.25 मीटर की दौड़ लगाई. शख्स ने अपने इस कारनामे से 204.23 मीटर का पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया. वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स के शरीर पर आग लगाई जाती है और जैसे ही वो दौड़ना शुरु करता है, आग की लपटें उसके शरीर पर फैल जाती हैं.

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने जोनाथन की फोटो शेयर कर लिखा है- यह अब तक की सबसे बेस्ट फोटो है. करीब 14 साल पहले इंग्लैंड के कीथ मैल्कम ने यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था. जोनाथन एक फायर फाइटर होने के साथ ही एक पेशेवर स्टंटमैंन भी हैं. वो अपना समय आग बुझाने और फायर शो करने में बिताते हैं. यह भी पढ़ें: Youngest Person to Publish a Book: 4 साल की उम्र में किताब पब्लिश कर सईद रशीद अल महेरी ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्, देखें ट्वीट

देखें वीडियो-

देखें तस्वीर-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 30, 2023 02:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).