देश

VIDEO: अस्पताल में बिस्तर पर आराम फरमाते कुत्ते का वीडियो वायरल, कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर कसा तंज

मध्य प्रदेश में रतलाम जिले के एक अस्पताल के बिस्तर पर सो रहे कुत्ते का वीडियो वायरल हो रहा है. विपक्षी दल कांग्रेस ने इस वीडियो को शेयर कर प्रदेश की बीजेपी सरकार पर चिंताजनक स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए निशाना साधा है.

VIDEO: अस्पताल में बिस्तर पर आराम फरमाते कुत्ते का वीडियो वायरल, कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर कसा तंज

Ratlam Hospital Viral Video: मध्य प्रदेश में रतलाम जिले के एक अस्पताल के बिस्तर पर सो रहे कुत्ते का वीडियो वायरल हो रहा है. विपक्षी दल कांग्रेस ने इस वीडियो को शेयर कर प्रदेश की बीजेपी सरकार पर चिंताजनक स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए निशाना साधा है.

रतलाम के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ प्रभाकर नानावरे ने बताया कि वह अवकाश पर हैं इसलिए इस घटना के बारे में उन्हें जानकारी नहीं है.

प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने एक ट्वीट में कहा कि बीजेपी के राज में कुत्तों को अच्छी नींद आ रही है जबकि अस्पतालों में मरीजों को बिस्तर नहीं मिल पा रहा है.

वहीं मध्य प्रदेश कांग्रेस ने ट्वीट किया - "रतलाम जिले के आलोट में सरकारी अस्पताल के बेड पर मरीज नहीं कुत्ते आराम कर रहे हैं. मध्यप्रदेश में जंगलराज है, क्योंकि मुख्यमंत्री शिवराज है."

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 17, 2022 09:43 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).