Holika Dahan 2022: आग की लपटों के बीच से होकर गुजरे मोनू पंडा महाराज, मथुरा से होलिका दहन का हैरान करने वाला वीडियो हुआ वायरल
होलिका दहन के अवसर पर फालैन गांव में प्रह्लाद लीला देखकर लोगों ने दांतों तले उंगलियां दबा ली. दरअसल, मोनू पंडा महाराज होलिका दहन की अग्नि की लपटों के बीच से होकर गुजरते हुए दिखाई दिए. वो होलिका की अग्नि को पार करके के एक छोर से दूसरी छोर पर पहुंचे. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
Holika Dahan 2022: बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक होलिका दहन (Holika Dahan) के बाद देश में रंगों के त्योहार होली (Holi) को धूमधाम से मनाया गया. अब उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मथुरा (Mathura) स्थित फालैन गांव से होलिका दहन का एक हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि होलिका दहन के अवसर पर फालैन गांव में प्रह्लाद लीला देखकर लोगों ने दांतों तले उंगलियां दबा ली. दरअसल, मोनू पंडा महाराज होलिका दहन की अग्नि की लपटों के बीच से होकर गुजरते हुए दिखाई दिए. वो होलिका की अग्नि को पार करके के एक छोर से दूसरी छोर पर पहुंचे. उनके इस कारनामे को देखकर हर कोई दंग रह गया और यह वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है.
देखें वीडियो-
होलिका दहन के अवसर पर मथुरा के फालैन गांव में प्रहलाद लीला देखकर लोगों ने तब दांतों तले उंगलियां दबा लीं जब मोनू पंडा महाराज जी आग की दहकती लपटों के बीच से होकर गुजरे। आपने ये मौका मिस कर दिया है तो इसकी झलक अब देख लीजिए।#HolikaDahan #Holi #HolikaDahan2022@UPGovt @ChiefSecyUP pic.twitter.com/DjLB3WvCRR
— UP Tourism (@uptourismgov) March 18, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 19, 2022 05:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

