VIDEO: 'चेहरे पर जूते से मारा, पीठ पर किया घुटने से वार', पुलिसवालों की ये गिरफ्तारी देख खौल जाएगा खून
ब्रिटेन के मैनचेस्टर एयरपोर्ट पर पुलिस द्वारा एक शख्स की अमानवीय गिरफ्तारी का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि हथियारबंद पुलिसकर्मियों ने दो संदिग्ध युवक को अरेस्ट करने के लिए उन्हें जमीन पर लिटा दिया है और लगातार उनके सिर पर लात मार रहे हैं.
Viral Video: ब्रिटेन के मैनचेस्टर एयरपोर्ट पर पुलिस द्वारा एक शख्स की अमानवीय गिरफ्तारी का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि हथियारबंद पुलिसकर्मियों ने दो संदिग्ध युवक को अरेस्ट करने के लिए उन्हें जमीन पर लिटा दिया है और लगातार उनके सिर पर लात मार रहे हैं. इस दौरान एक महिला पुलिस की इस हरकत का विरोध भी जता रही है, लेकिन पुलिसकर्मी उसे उसे नजर अंदाज करते हुए संदिग्धों को पैर से रौंदना जारी रखते हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस वायरल वीडियो को देखने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया, जिसके बाद आरोपी पुलिसकर्मी को लाइन हाजिर कर दिया गया. ग्रेटर मैनचेस्टर पुलिस ने अपने एक बयान में कहा कि यह वीडियो वास्तव में चौंकाने वाली घटना दिखाता है. गिरफ्तारी के दौरान इस तरह के बल का इस्तेमाल बहुत ही कम होता है. फिलहाल, इस घटना की जांच एक स्वतंत्र शिकायत निगरानी समिति से कराई जा रही है.
पुलिसवालों की ये गिरफ्तारी देख खौल जाएगा खून (चेतावनी: विचलित करने वाले दृश्य, दर्शक अपने विवेकानुसार देखें)
SHOCK WARNING: Caught on camera, what is being described as police brutality, a UK policeman kicks and stomps on the head of a Muslim man while he lays face down on the floor.
The incident allegedly occurred at Manchester airport.
It is unclear why the man was originally… pic.twitter.com/oawce9Za5r
— Robert Carter (@Bob_cart124) July 24, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 25, 2024 08:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

