Hardoi Shocker: गर्दन में गोली लगने के बाद भी बाइक चला पेट्रोल पंप पहुंचा युवक, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात; जांच में जुटी पुलिस
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के मल्लावां कस्बे में रविवार रात एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई. नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन विशाल जायसवाल के करीबी ताजुद्दीन उर्फ शानू को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी.
Hardoi Shocker: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के मल्लावां कस्बे में रविवार रात एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई. नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन विशाल जायसवाल के करीबी ताजुद्दीन उर्फ शानू को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी. गोली सीधे गर्दन में लगी, लेकिन शानू ने हिम्मत नहीं हारी और खुद बाइक चलाकर पास के पेट्रोल पंप तक पहुंचे. वहां पहुंचकर उन्होंने अपने साथियों को कॉल कर मदद मांगी. पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
घायल शानू को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, फिर हालत गंभीर होने पर लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया. फिलहाल उनकी हालत स्थिर है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और हमलावरों की तलाश जारी है.
गर्दन में गोली लगने के बाद भी बाइक चला पेट्रोल पंप पहुंचा युवक
रिपोर्ट - आशीष गुप्ता (हरदोई)
हरदोई में गर्दन में लगी गोली, फिर भी बाइक दौड़ाता रहा शानू, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात...@hardoipolice @dmhardoi #HardoiShooting #ShanuSurvives #ShotInNeckBikeRide #CCTVFootage #HardoiNews #UPCrime #ShanuIncident pic.twitter.com/DC8JHqmGxh
— Newsplus UP (@newsplus32) July 29, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 29, 2025 11:29 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

