देश

UP की सरकारी वेबसाइट पर CM मनोहर लाल का फर्जी डेथ सर्टिफिकेट वायरल, हरियाणा सरकार ने जताई नाराजगी

जो फर्जी डेथ सर्टिफिकेट वायरल हो रहा है वो 2 फरवी 2023 को जारी किया गया है और उसमें मृत्यु की तारीख 5 मई 2022 बताई गई है.

UP की सरकारी वेबसाइट पर CM मनोहर लाल का फर्जी डेथ सर्टिफिकेट वायरल, हरियाणा सरकार ने जताई नाराजगी
(Photo : Twitter)

CM Manohar Lal Fake Death Certificate Viral: UP की सरकारी वेबसाइट पर हरियाणा CM मनोहर लाल  का डेथ सर्टिफिकेट वायरल हो गया, जिसपर हरियाणा सरकार ने नाराजगी जताई है. UP सरकार ने मामले की जांच शुरू कर दी है. जो फर्जी डेथ सर्टिफिकेट वायरल हो रहा है वो 2 फरवी 2023 को जारी किया गया है और उसमें मृत्यु की तारीख 5 मई 2022 बताई गई है.

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का फर्जी डेथ सर्टिफिकेट वायरल होने के बाद यूपी से लेकर हरियाणा तक खलबली मची हुई है. फर्जी डेथ सर्टिफिकेट को लेकर दावा किया जा रहा है उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से यह जारी हुआ है. इस फर्जी डेथ सर्टिफिकेट को निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया गया है. प्रमाण पत्र पर जिस प्राइमरी हेल्थ सेंटर पन्नूगंज उर्फ शाहगंज के रजिस्ट्रार के मुहर लगी है ऐसा कोई हेल्थ सेंटर है ही नहीं.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 12, 2023 11:33 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).