Fact Check: मोदी सरकार 'प्रधानमंत्री कन्या आशीर्वाद योजना' के तहत बेटियों को 1,50,000 रुपये देगी? जानें वायरल खबर की सच्चाई
: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब (Youtube) पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि मोदी सरकार (Modi Govt) बेटियों को 1,50,000 रुपये दे रही है. हालांकि जांच में यह दावा फर्जी पाया गया है.
- Read in
- हिंदी
Fact Check: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब (Youtube) पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि केंद्र की मोदी सरकार 'प्रधानमंत्री कन्या आशीर्वाद योजना' (Pradhan Mantri Kanya Ashirvad Yojana) के तहत बेटियों को 1,50,000 रुपये की राशि देगी. ये वीडियो सरकारी गुरु (Sarkari Guru) नाम के एक यूट्यूब चैनल (Youtube Channel) पर पोस्ट की गई. जिसमें यह दावा किया गया है.
इस योजना की जानकारी जब PIB Fact Check के पास पहुंची तो इसकी जांच-पड़ताल की गई. जांच पड़ताल में पाया गया कि 'प्रधानमंत्री कन्या आशीर्वाद योजना' के तहत बेटियों को 1,50,000 रुपये देने का दावा करने वाले वीडियो फर्जी हैयह दावा फ़र्ज़ी है. जिसके बाद केंद्र सरकार की तरह से कहा गया कि ऐसी कोई योजना नहीं चलाई जा रही है.
PIB Fact Check:
सरकारी गुरु' नामक एक #YouTube चैनल की एक वीडियो में दावा किया गया है कि 'प्रधानमंत्री कन्या आशीर्वाद योजना' के तहत सभी बेटियों को ₹1,50,000 की राशि मिलेगी।#PIBFactCheck
▶️ यह दावा फ़र्ज़ी है।
▶️ केंद्र सरकार द्वारा ऐसी कोई योजना नहीं चलाई जा रही है। pic.twitter.com/jtPMpXY0Fe
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) November 21, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 21, 2022 06:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

