1xBet अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी मामले में युवराज सिंह, रॉबिन उथप्पा, उर्वशी रौतेला समेत कई सितारों पर ED की बड़ी कार्रवाई, ₹7.93 करोड़ की संपत्तियां अस्थाई रूप से कुर्क
1xBet अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी मामले में युवराज सिंह, रॉबिन उथप्पा, उर्वशी रौतेला समेत कई सितारों पर प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने बड़ी कारर्वाई करते हुए ₹7.93 करोड़ की संपत्तियों को अस्थाई रूप से कुर्क कर दिया है.
प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) यानी ईडी (ED) के मुख्यालय कार्यालय ने अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म (Illegal Online Betting Platform) 1xBet से जुड़े मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA), 2002 के तहत कई मशहूर हस्तियों की चल और अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क किया है. यह भी पढ़ें: सट्टेबाजी पर रोक! पैसे वाले ऑनलाइन गेम्स होंगे बैन, सरकार लाई नया कानून, लोकसभा में बिल पास
इस कार्रवाई में युवराज सिंह (Yuvraj Singh), रॉबिन उथप्पा (Robin Uthappa), उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela), सोनू सूद (Sonu Sood), मिमी चक्रवर्ती (Mimi Chakraborty), अंकुश हजरा (Ankush Hazra) और नेहा शर्मा (Neha Sharma) से जुड़ी कुल ₹7.93 करोड़ मूल्य की संपत्तियां कुर्क की गई हैं.
ईडी के मुताबिक, इस मामले में अब तक की कुल कुर्की ₹19.07 करोड़ तक पहुंच चुकी है. एजेंसी अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क से जुड़े धन के लेन-देन और मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से जांच कर रही है. मामले में आगे और भी कार्रवाई की संभावना से इनकार नहीं किया गया है. यह भी पढ़ें: Betting App Case: 1xBet सट्टेबाजी ऐप केस में ED ऑफिस पहुंचे पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में होगी पूछताछ
1xBet अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी मामले ईडी की बड़ी कार्रवाई
ED, Headquarters office has provisionally attached movable and immovable assets valued at Rs. 7.93 Crore belonging to Yuvraj Singh, Robin Uthhapa, Urvashi Rautela, Sonu Sood, Mimi Chakraborty, Ankush Hazra and Neha Sharma under PMLA, 2002 in the case of illegal online betting… pic.twitter.com/2prhaSNcsV
— ED (@dir_ed) December 19, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 20, 2025 09:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

