वायरल

पर्यटकों ने मचाया शोर तो हाथी को आया गुस्सा, हमला करने के लिए उनके पीछे दौड़ने लगे गजराज (Watch Viral Video)

हाथी का हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें जंगल में पर्यटकों द्वारा शोर मचाए जाने पर गजराज को गुस्सा आ जाता है और वो हमला करने के लिए पर्यटकों के पीछे दौड़ लगा देता है.

पर्यटकों ने मचाया शोर तो हाथी को आया गुस्सा, हमला करने के लिए उनके पीछे दौड़ने लगे गजराज (Watch Viral Video)
पर्यटकों के पीछे दौड़ता हाथी (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: वैसे तो हाथियों (Elephants) को बेहद समझदार और शांतिप्रिय जानवर माना जाता है, लेकिन जब कोई उनके इलाके में दाखिल होकर उन्हें जबरन परेशान करने की कोशिश करता है तो ये विशालकाय जानवर (Giant Animal) अपना आपा खो बैठते हैं. जब हाथियों को गुस्सा आता है तो फिर वो जल्दी शांत नहीं होते हैं और जमकर उत्पात मचाते हैं. इसी कड़ी में हाथी (Elephant) का हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें जंगल में पर्यटकों (Tourists) द्वारा शोर मचाए जाने पर गजराज को गुस्सा आ जाता है और वो हमला करने के लिए पर्यटकों के पीछे दौड़ लगा देता है.

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक हेलमेट पहना हुआ शख्स हाथी से बचने के लिए तेजी से भाग रहा है, वहीं सफारी में बैठे पर्यटक जोर से चिल्लाने और शोर मचाने लगते हैं, जिससे हाथी का गुस्सा और बढ़ जाता है, जिसके बाद हाथी उनके पीछे दौड़ लगाता है. हालांकि समय रहते ड्राइवर गाड़ी स्टार्ट कर देता है, जिससे सभी पर्यटक बच जाते हैं. इस वीडियो को @WildLense_India नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे बार-बार देखा जा रहा है. यह भी पढ़ें: Viral Video: सड़क किनारे खड़े विशालकाय हाथी को महिला ने स्कूटी से मारी टक्कर, डरकर भागने पर मजबूर हुए गजराज

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 11, 2023 09:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).