वायरल

Viral Video: सड़क किनारे खड़े विशालकाय हाथी को महिला ने स्कूटी से मारी टक्कर, डरकर भागने पर मजबूर हुए गजराज

सोशल मीडिया पर हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें स्कूटी सवार महिला से डरकर विशालकाय हाथी को भागते हुए देखा जा सकता है. वीडियो में देख सकते हैं कि सड़क के किनारे खड़े एक विशालकाय हाथी को महिला स्कूटी से टक्कर मार देती है, जिससे घबराकर हाथी वहां से भागने पर मजबूर हो जाता है.

Viral Video: सड़क किनारे खड़े विशालकाय हाथी को महिला ने स्कूटी से मारी टक्कर, डरकर भागने पर मजबूर हुए गजराज
महिला ने स्कूटी से हाथी को मारी टक्कर (Photo Credits: Instagram)

Viral Video: आए दिन सोशल मीडिया (Social Media) पर हाथियों (Elephants) से जुड़े कई रोचक वीडियो देखने को मिलते हैं, जिसमें आमतौर पर हाथियों से डरकर लोगों को भागते हुए देखा जा सकता है, लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर हैरान करने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें स्कूटी सवार महिला से डरकर विशालकाय हाथी (Giant Elephant) को भागते हुए देखा जा सकता है. वीडियो में देख सकते हैं कि सड़क के किनारे खड़े एक विशालकाय हाथी को महिला स्कूटी से टक्कर मार देती है, जिससे घबराकर हाथी वहां से भागने पर मजबूर हो जाता है.

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर earth.reel नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे बार-बार देखा जा रहा है. इस नजारे को देखकर लोग अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर रहे हैं और कमेंट के जरिए लोगों ने इस पर चुटकी भी ली है. एक यूजर ने लिखा है- बेचारा हाथी भी फटाफट अपनी जान बचाकर भागा, जबकि दूसरे यूजर ने लिखा है- हाथी ऐसे भागा मानों कह रहा हो, अरे भागो पापा की परी आ रही है. यह भी पढ़ें: पेड़ की ऊंचाई से हाथी ने गजब अंदाज में तोड़ा कटहल, गजराज की टेकनीक देख हैरान हुए लोग (Watch Viral Video)

देखें वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Earth Reels (@earth.reel)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2023 04:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).