वायरल

पेड़ की ऊंचाई से हाथी ने गजब अंदाज में तोड़ा कटहल, गजराज की टेकनीक देख हैरान हुए लोग (Watch Viral Video)

एक हाथी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक विशालकाय हाथी गांव में उत्पात मचाने के बाद पेड़ से कटहल तोड़ता हुआ दिखाई दे रहा है. पेड़ की ऊंचाई से कटहल तोड़ते समय हाथी के टेकनीक को देख लोग हैरान नजर आ रहे हैं.

पेड़ की ऊंचाई से हाथी ने गजब अंदाज में तोड़ा कटहल, गजराज की टेकनीक देख हैरान हुए लोग (Watch Viral Video)
हाथी ने तोड़ा कटहल (Photo Credits: Twitter)

Elephant Viral Video: इंटरनेट की दुनिया में कब कौन सा वीडियो वायरल (Viral Video) हो जाए, इसका अंदाजा लगाना बेहद मुश्किल है. इसी कड़ी एक हाथी (Elephant) का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक विशालकाय हाथी गांव में उत्पात मचाने के बाद पेड़ से कटहल (Jackfruit) तोड़ता हुआ दिखाई दे रहा है. इस दौरान गांव वाले हाथी से दूर भागने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं. पेड़ की ऊंचाई से कटहल तोड़ते समय हाथी के टेकनीक को देख लोग हैरान नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को ट्विटर पर आईएफएस अधिकारी सुशांत नंदा ने शेयर किया है, जिसे अब तक 17.6k व्यूज मिल चुके हैं.

इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दर्ज कराई है. एक यूजर ने कमेंट कर लिखा है- आखिरकार समझदारी दिखाई और रिस्क लेते हुए सूंड से ही कटहल तोड़ लिया, जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा है- जब खाना टेस्टी हो तो वजन की परवाह कोई नहीं करता. यह भी पढ़ें: Video: इस हाथी में है इंसानों से ज्यादा तमीज़, कचरा बीनकर कूड़ेदान में डालते हुए गजराज का वीडियो वायरल

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2023 06:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).