Woman Give Land To PM Modi: पीएम मोदी को 25 बीघा जमीन देगी बुजुर्ग महिला, कहा- मेरा बेटा है नरेंद्र, देखें VIDEO
बुजुर्ग महिला का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में महिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करती नजर आ रही है. वह अपनी 25 बीघा जमीन पीएम मोदी के नाम करने के लिए तैयार है.
मध्य प्रदेश: राजगढ़ की 100 साल की बुजुर्ग महिला का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में महिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करती नजर आ रही है. वह अपनी 25 बीघा जमीन पीएम मोदी के नाम करने के लिए तैयार है. मांगीबाई कहती हैं, उनके कुल 14 बच्चे हैं. 12 बेटियां और दो बेटे हैं, लेकिन सबसे प्रिय बेटा पीएम मोदी ही हैं.
मांगीबाई ने कहा ''मोदी मेरा लाल, मेरा बेटा है. हमें गेहूं-चावल, खाद-बीज दिया है. हमारा इलाज करा रहा है. फसल खराब होने पर मुआवजा भी देता है. रहने के लिए घर दिया. मुझे विधवा पेंशन भी दे रहा है. मैं मोदी से मिलना चाहती हूं. उसके सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद देना चाहती हूं. मैंने तो घर की दीवार पर पीएम मोदी की फोटो लगाई है. हर रोज सुबह उठकर तस्वीर को देखती हूं.''
MP : राजगढ़ में 100 साल की बुजुर्ग महिला PM मोदी को देगी 25 बीघा जमीन
◆ मांगीबाई बोली- "वो मेरा बेटा है, इलाज करा रहा, वोट उन्हें ही दूंगी"
Madhya Pradesh | #MadhyaPradesh pic.twitter.com/CB1V7wW1gq
— News24 (@news24tvchannel) June 25, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 25, 2023 04:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

