वायरल

Fact Check: क्या अजरबैजान के पीएम अली हिदायत ने किसी महिला के साथ अश्लील हरकत की? जानें वायरल वीडियो में दिखने वाले शख्स की असली सच्चाई

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया गया कि अजरबैजान के प्रधानमंत्री एक वीडियो कॉल के दौरान महिला के साथ आपत्तिजनक हरकत करते नजर आ रहे हैं.

Fact Check: क्या अजरबैजान के पीएम अली हिदायत ने किसी महिला के साथ अश्लील हरकत की? जानें वायरल वीडियो में दिखने वाले शख्स की असली सच्चाई

Azerbaijan PM Ali Hidayat Caught on Camera Touching Woman’s Back?: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया गया कि अजरबैजान के प्रधानमंत्री एक वीडियो कॉल के दौरान महिला के साथ आपत्तिजनक हरकत करते नजर आ रहे हैं. वीडियो में शख्स महिला की पीठ पर हाथ रखता दिख रहा है. दावा किया गया कि यह "PM Tharak" का ऑनलाइन जूम मीटिंग का सीन है. लेकिन सच्चाई कुछ और है. यह वीडियो अजरबैजान के प्रधानमंत्री का नहीं, बल्कि वहां के पूर्व सांसद और विश्वविद्यालय में प्रोफेसर रह चुके हुसैनबाला मिरालामोव का है. इस घटना के सामने आने के बाद उन्हें न केवल उनकी अकादमिक पोस्ट से हटाया गया, बल्कि सत्ताधारी न्यू अजरबैजान पार्टी से भी बाहर कर दिया गया था.

ये मामला एक बार फिर बताता है कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर भरोसा करने से पहले उसकी सच्चाई जानना जरूरी है.

ये भी पढें: VIDEO: अजरबैजान एयरलाइन्स का विमान क्रैश, हादसे में अब तक 42 लोगों की मौत, देखें धमाके का खौफनाक वीडियो

क्या अजरबैजान के PM ने महिला के साथ आपत्तिजनक हरकत की?

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 19, 2025 10:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).