देश

Dangerous Stunt VIDEO: दो लड़कियों को गोद में बैठाकर बाइक पर किया खतरनाक स्टंट, अब मुंबई पुलिस ऐसे सिखाएगी सबक

वीडियो में आप देख सकते हैं कि बाइक पर लड़का एक लड़की को आगे और दूसरी को पीछे बैठाया हुआ तेज रफ्तार के साथ बाइक स्टंट कर रहा हैं.

Dangerous Stunt VIDEO: दो लड़कियों को गोद में बैठाकर बाइक पर किया खतरनाक स्टंट, अब मुंबई पुलिस ऐसे सिखाएगी सबक
(Photo Credit : Twitter)

Bike Stunt With Two Girls in Mumbai: सोशल मीडिय पर आए दिन पर लोग फेमस होने के लिए, कई बाइक स्टंट के वीडियो बनाते हैं जिनमें लोग अपनी जान के साथ दूसरों की जान को भी जोखिम में डालते हैं. इस कड़ी में बाइकर द्वारा दो महिलाओं के साथ किए गए खतरनाक स्टंट के 13-सेकंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो देखने के बाद बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) पुलिस ने तीनों लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

वीडियो में आप देख सकते हैं कि बाइक पर लड़का एक लड़की को आगे और दूसरी को पीछे बैठाया हुआ तेज रफ्तार के साथ बाइक स्टंट कर रहा हैं. आरोपियो के खिलाफ दंड संहिता की धाराएं 279 (तेज गति से गाड़ी चलाना) और 336 (जीवन को खतरे में डालना) और साथ ही मोटर वाहन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया हैय

मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय को बाइकर का लाइसेंस निलंबित करने का निर्देश दिया है. मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने ट्वीट किया: "अगर किसी के पास वीडियो में देखे गए व्यक्तियों के बारे में कोई जानकारी है. तो आप सीधे संदेश भेज सकते हैं." डीसीपी (जोन आठ) दीक्षित गेदाम ने कहा, "बाइकर को ट्रैक करने के लिए एक टीम गठित की गई है"

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 01, 2023 06:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).