चलती ट्रेन के ड्राइवर से साइकिल सवार ने लिया पंगा, किया ऐसा कारनामा कि... देखें यह Viral Video
सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें साइकिल सवार न सिर्फ पटरियों के बीच साइकिल चला रहा है, बल्कि वो ट्रेन ड्राइवर से भी पंगा ले लेता है और ऐसी हरकत करता है कि आप भी देखकर दंग रह जाएंगे.
Viral Video: वैसे तो लोगों को अक्सर रेल की पटरियों (Railway Track) से दूर रहने की सलाह दी जाती है, क्योंकि ऐसा करना बेहद खतरनाक हो सकता है. बावजूद इसके कई लोग अपनी जान को जोखिम में डालकर पटरियों को पार करने से बाज नहीं आते हैं. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें साइकिल सवार (Cyclist) न सिर्फ पटरियों के बीच साइकिल चला रहा है, बल्कि वो ट्रेन ड्राइवर (Train Driver) से भी पंगा ले लेता है और ऐसी हरकत करता है कि आप भी देखकर दंग रह जाएंगे.
वीडियो में देखा जा सकता है कि पटरी के बीचोंबीच साइकिल चला रहे शख्स को देखकर ड्राइवर ट्रेन रोकता है, लेकिन शख्स उसके बाद साइकिल रोककर ट्रेन की तरफ आता है और ट्रेन के वाइपर को तोड़-मरोड़ देता है, फिर अपनी साइकिल उठाकर फिर से पटरी के बीचों-बीच चलने लगता है. इस वीडियो को ट्विटर पर @Suggestedvideo नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे बार-बार देखा जा रहा है. यह भी पढ़ें: VIDEO: चलती स्कूटी पर नहाना युवक को पड़ा भारी, पुलिस ने काटा 2000 रुपये का चालान
देखें वीडियो-
— Suggested for You (@Suggestedvideo) May 17, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 19, 2023 01:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

