Chennai Beach Car Stuck: दोस्तों से बहस के बाद समुद्र में कुदा दी कार, लहरों में फंसने के बाद निकली मस्ती; मछुआरों ने बचाई 5 युवकों की जान (Watch Video)
चेन्नई के पास सोटीकुप्पम बीच पर पांच दोस्तों की मस्ती एक हादसे में बदल गई. कार की फोर-व्हील ड्राइव क्षमता को लेकर हुए बहस के बाद, एक युवक ने कार सीधे समुद्र में दौड़ा दी.
Chennai Beach Car Stuck: चेन्नई के पास सोटीकुप्पम बीच (Sottikuppam Beach) पर पांच दोस्तों की मस्ती एक हादसे में बदल गई. कार की फोर-व्हील ड्राइव क्षमता (Four-wheel Drive Capability) को लेकर हुए बहस के बाद, एक युवक ने कार सीधे समुद्र में दौड़ा दी. शुरुआत में तो कार आगे बढ़ी, लेकिन थोड़ी दूर जाने के बाद कार रेत में फंस गई. कार में बैठे सभी पांचों युवक घबरा गए और बाहर निकलने की कोशिश करने लगे. लेकिन समुद्र की उठती लहरों को देखकर उनकी जान खतरे में पड़ गई. इस दौरान आस-पास मौजूद मछुआरों ने तुरंत मदद की और युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. बाद में एक ट्रैक्टर की मदद से कार को भी रेत से बाहर निकाला गया.
यह घटना स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है और पुलिस ने युवकों को समुद्र तट पर ऐसे खतरनाक स्टंट न करने की सलाह दी है.
ये भी पढें: VIDEO: बेंगलुरु-चेन्नई हाईवे पर बड़ा हादसा! 2 कारों पर पलटा ओवरलोड ट्रक, बाल-बाल बचा पूरा परिवार
समुद्र में फंसी कार
कार को समुद्र में उतारकर टेस्ट कर रहे थे 'फोर-व्हीलर सी ड्राइव,' रेत में फंसी, ट्रैक्टर से बाहर निकाला गया
कडलोर: चेन्नई से सोटिकुप्पम समुद्र तट पर घूमने आए पांच युवकों का कार की फोर-व्हील ड्राइव क्षमता को लेकर बहस हो गई। बहस के बाद कार की ताकत को परखने के लिए ड्राइवर ने वाहन को… pic.twitter.com/UrSLdPvd5h
— AajTak (@aajtak) September 12, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 12, 2025 12:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

