VIDEO: स्कूल में 10वीं कक्षा के छात्र के साथ बर्बरता, टीचर ने बाल पकड़कर बुरी तरह से पीटा; मारपीट का सीसीटीवी वीडियो वायरल
राजस्थान के हनुमानगढ़ के बहलोंलनगर गांव के राजकीय विद्यालय में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां अजय भादू नाम के एक टीचर पर 10वीं कक्षा के एक दलित छात्र की बुरी तरह से पिटाई का आरोप लगा है.
Rajasthan: राजस्थान के हनुमानगढ़ के बहलोंलनगर गांव के राजकीय विद्यालय में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां अजय भादू नाम के एक टीचर पर 10वीं कक्षा के एक दलित छात्र की बुरी तरह से पिटाई का आरोप लगा है. यह पूरी घटना स्कूल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि छात्र से मारपीट करने की वजह बेहद मामूली थी, लेकिन टीचर ने हद पार कर दी. इस घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और वे न्याय की मांग कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी लोग इस घटना की कड़ी निंदा कर रहे हैं. फिलहाल, मामला पुलिस के पास पहुंच चुका है और प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है.
स्कूल में 10वीं कक्षा के छात्र के साथ बर्बरता
राजस्थान के हनुमानगढ़ के ग्राम पंचायत बहलोंलनगर के राजकीय विद्यालय के टीचर अजय भादू द्वारा दसवीं कक्षा के एक दलित बच्चे के साथ बुरी तरह से मारपीट करने का मामला आया सामने।
मारपीट की घटना स्कूल के सीसीटीवी में कैद वीडियो हुआ वायरल। pic.twitter.com/Gf6TzdABK8
— Ambedkarite People's Voice (@APVNews_) October 20, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 20, 2024 03:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

