एक युवक ने व्हाट्सएप (WhatsApp) पर बने अपने फैमिली ग्रुप में गलती से ऐसी फोटो डाल दी कि सभी के होश उड़ गए. उसकी बहन ने तुकंत पर्सनल मैसेज भेजकर कर उससे ये फोटो डिलीट करने के लिए कहा, हालांकि भाई के जवाब से वह और भी हैरान रह गई क्योंकि वो तस्वीर हटाई नहीं जा सकती थी. सोशल मीडिया पर भाई-बहन के चैट का स्क्रीनशॉट वायरल हो गया है.
सानिया धवन नाम की यूजर ने व्हाट्सएप चैट का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है. उनके भाई ने फैमिली ग्रुप में गलती से बीयर के केन की फोटो भेज दी. फोटो के साथ लिखा था- 'मुंबई इंडियंस फॉर द विन... लेट्स गो.'
बीयर की फोटो देख सानिया के पिता मैसेज कर पूछते हैं- क्या...? फिर सानिया की मां पूछती हैं- क्या तुम बीयर पीते हो? इसके बाद ग्रुप में कोई जवाब नहीं आता है. इसी बीच सानिया भाई को पर्सनल मैसेज भेज कर फोटो हटाने की बात कहती हैं. भाई कहता है- यार, सभी के लिए हटाने (Delete For Everyone) के बजाय अपने लिए हटा दिया (Delete For Me).
No way my brother sent this on the family group 😭 pic.twitter.com/FKnrcYiu3K
— Saniya Dhawan (@SaniyaDhawan1) May 26, 2023
(SocialLY के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट लेटेस्टली के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.)













QuickLY